रांची
राजधानी के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ (CUJ) में छात्र धरने पर बैठ गये हैं। खबर है कि मेस फीस में लगातार वृद्धि से छात्र पहले से नाराज चल रहे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस छात्रों के साथ बातचीत कर रही है। छात्रों का कहना है कि मेस के लिए पहले जो शुल्क निर्धारित किया गया था, उसी राशि के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित राशि से अधिक शुल्क देने से छात्रों ने इनकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बातचीत की पहल की। डॉ. अनुराग लिंडा ने बताया कि पहले मेस संचालन के लिए जिस एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई थी, उसके द्वारा मेस शुल्क कम निर्धारित किया गया था। अब नई एजेंसी के आने के बाद मेस शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर विवाद सामने आया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बातचीत की
मेस शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर छात्रों में आक्रोश बढ़ गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों के धरने की सूचना के बाद डीएसडब्ल्यू ने मामले में पहल करते हुए छात्रों से बातचीत की। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच हुई बातचीत के बाद फिलहाल मामले का समाधान कर लिया गया है।
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें