logo

प्रधानमंत्री ने iPad पर देखा श्रीराम लला का सूर्य तिलक, बोले- मेरे लिए भावुक पल है; देखें VIDEO

प्रधानमंत्री ने iPad पर देखा श्रीराम लला का सूर्य तिलक, बोले- मेरे लिए भावुक पल है; देखें VIDEO

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर में आज रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम के ललाट पर सूर्यतिलक किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस दौरान मंदिर प्रांगण में मौजूद थे। टीवी पर भी लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का सूर्यतिलक लाइव देखा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने आईपैड पर श्रीराम का सूर्यतिलक देखा। उन्होंने खुद ट्विटर पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वह अपने जूते उतारकर भक्तिभाव से बैठे हैं और आईपैड पर सूर्यतिलक देख रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ मंत्र भी बुदबुदाते नजर आते हैं। पीएम ने भावुक पोस्ट भी किया है। 

प्रधानमंत्री ने सूर्य तिलक देखते वीडियो पोस्ट किया
लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभा और रैलियों में व्यस्त प्रधानमंत्री ने लिखा कि अपनी नलबाड़ी रैली के बाद मैंने रामलला का सूर्यतिलक देखा। करोड़ों भारतीयों की तरह मेरे लिए भी ये बहुत भावुक पल है। अयोध्या में भव्य रामनवमी ऐतिहासिक है। यह सूर्यतिलक हमारे जीवन में उर्जा लाये। हमारे राष्ट्र के गौरव को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करे। प्रधानमंत्री इस दौरान किसी वाहन में बैठे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री असम में हैं जहां उन्होंने नलबाड़ी में चुनावी सभा को संबोधित किया।

 

ऑप्टो मैकेनिककल विधि से हुआ सूर्यतिलक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीराम लला का सूर्यतिलक ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम के जरिए किया गया। इसमें आईने और लैंस की सहायता से सूर्य की किरणों को गर्भगृह तक ऐसे पहुंचाया गया कि वह सीधे भगवान श्रीराम की प्रतिमा के ललाट पर पड़े। सूर्यतिलक का पूर्वाभ्यास भी किया गया था। केवल इतना ही नहीं! श्रीराम लला के श्रृंगार का भी पूर्वाभ्यास किया गया था। गर्भगृह में श्रीराम लला के सूर्यतिलक के दौरान पुरोहित-पुजारी लगातार मंत्रोच्चार करते रहे। शंख, घंटा और घड़ियाल की ध्वनि बजती रही। 
 

Tags - Surya TalikNarendra ModiRam MandirRam Navmi