द फॉलोअप डेस्क:
बंगाल चुनाव में जीत से उत्साहित पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आये थे तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था कि गंगाजी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के इर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में बीजेपी-एनडीए सरकार है। 2013 में जब बीजेपी ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्ंमीदवार के रूप में काम दिया था। पीएम ने कहा कि जब मैं काशी में अपना नामांकन करने गया और पत्रकारों ने मुझे घेर लिया। तभी मेरे दिल से आवाज निकली थी कि मैंने मैं ना तो आया हूं, ना किसी ने भेजा है। मुझे मां गंगा ने बुलाया है। आज हरपल अनुभव करता हूं मां गंगा के आशीर्वाद निरंतर हम सबपर बना हुआ है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को शांति मिली
पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज शांति मिली होगी। 1951 में जनसंघ की स्थापना करने के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया था कि जीना और मरना देश के लिए समर्पित होना चाहिए। उन्होंने अपना जीवन देकर साबित भी किया कि राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प में बलिदान देना क्या होता है। पीएम मोदी ने कह कि डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने जिस सशक्त और समृद्ध बंगाल का सपना देखा था, वह कई दशकों बाद आज पूरा होने वाला है। 4 मई 2026 को बंगाल की जनता ने भाजपा को वह मौका दिया है।
बंगाल भयमुक्त होकर विकास के भरोसे से युक्त हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि आज से बंगाल भयमुक्त हुआ है। विकास के भरोसे से युक्त हुआ है। बांग्लाये परिवर्तन हो गेच्छे। इस जीत के साथ-साथ वंदे मातरम के 150वें वर्ष में भारत माता को बंकिमचंद्र को बंगाल के लोगों ने अपना सादर नमन प्रेषित किया है। योगीराज श्री अरबिंदो को मतदाताओं ने ऐतिहासिक श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया। भाजपा की कितनी महिला कार्यकर्ताओं को तमाम अत्याचार सहने पड़े। आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को उनके परिवारों को देता हूं। मैं जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं।

बंगाल में भय, हिंसा और तुष्टिकरण की सियासत खत्म
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 मई की यह शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर आज एक नया सूर्योदय हुआ है। एक ऐसा सवेरा, जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है। भाजपा ने जितनी सीटें जीतीं, वह महज एक चुनावी आंकड़ा नहीं है। यह उस अड़िग विश्वास की हुंकार है जिसने डर, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंका है। आज से बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है, जहां विकास, अटूट विश्वास, नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी।
Another important pillar in building a developed India is India's female power. Women's power is now rapidly progressing towards building a developed India. However, a few days ago, the Congress and its allies blocked this momentum of women's power.
— BJP (@BJP4India) May 4, 2026
These anti-women parties… pic.twitter.com/XYRY6VrZ1F
बंगाल की पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को हरी झंडी
पीएम मोदी ने कहा कि आज हर बंगाल वासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पलायन रूकेगा। पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत को हरी झंडी दिखाई जाएगी। घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। महाविजय की दहलीज पर खड़े होकर हम गुरुदेव टैगोर को भी याद कर रहे हैं। हमारा संकल्प भी वही होना चाहिए, जो उनका स्वप्न था। एक ऐसा परिवेश, जहां मन भयमुक्त हो और सिर ऊंचा हो। बीजेपी, बंगाल में ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी। यह मोदी की गारंटी है।