logo

Ukraine Crisis : यूक्रेन संकट को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, होगा बड़ा फैसला

यूक्रेन संकट को लेकर पीएम मोदी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, होगा बड़ा फैसला

दिल्ली: 

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें विदेश और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों को भी बुलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने की प्रक्रिया में समन्वय स्थापित करने के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाने का निर्देश दिया जा सकता है। 

दिल्ली पहुंचा भारतीयों का पांचवा जत्था
इस बीच भारतीय नागरिकों का पांचवा दल सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचा। रोमानिया (बुखारेस्ट) से भारतीय नागरिकों को लेकर उड़ान भरी फ्लाइट ने दिल्ली में लैंड किया। इस फ्लाइट में कुल 249 यात्री सवार थे। दिल्ली पहुंचे छात्रों ने कहा कि सरकार ने हमारी बहुत मदद की। भारतीय दूतावास ने भी हमारी हरसंभव सहायता की। छात्रों ने बताया कि मुख्य समस्या सीमा पार करना है। इनका कहना था कि हमें उम्मीद है कि सभी भारतीयों को वापस लाया जायेगा। 

यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं भारतीय नागरिक
गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध अब युद्ध में तब्दील हो गया है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित उसके तमाम प्रमुख शहरों पर हवाई हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन की सेना भी पलटवार कर रही है। इस दरम्यान भारतीय नागरिक, जिसमें अधिकांश छात्र हैं, यूक्रेन में फंस गये हैं। भारत सरकार उनकी वापसी का प्रयास कर रही है। इस दौरान उनको पौलेंड और बुखारेस्ट की सीमा पर मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।