नई दिल्ली :
नियमों की अनदेखी विस्तारा एयरलाइन्स पर भारी पड़ गई हैं।DGCA ने नियमों की अनदेखी और यात्रियों के जान को खतरे में डालने के लिए विस्तारा एयरलाइंस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एयरलाइन के एक पायलट के द्वारा पूरी ट्रेनिंग के बिना,यात्री फ्लाइट की लैंडिंग को अंजाम देने का लिए लगाया गया हैं। अधिकारियों ने बताया कि विस्तारा एयरलाइंस के अनुचित तरीके से ट्रेंड पायलट ने यात्रियों से भरे फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा था। उन्होंने कहा कि यह पायलट, फ्लाइट का फर्स्ट ऑफिसर था। जिसने हाल ही में एक फ्लाइट को इदौर हवाई अड्डे पर उतारा था। विस्तारा एयरलाइन के इस पायलट ने सिम्युलेटर पर विमान उतारने को लेकर जरूरी ट्रेनिंग प्राप्त नहीं किया था। अधिकारी ने बताया कि पायलट द्वारा ट्रेनिंग पूरे किए बिना विमान की लैंडिंग कराना नियमों का एक गंभीर उल्लंघन था इससे दुर्घटना घट सकती थी और विमान में सवार यात्रियों की जान को भी खतरा था।

पहले सिम्युलेटर पर दी जाती है ट्रेनिंग
DGCA के नियमों के मुताबिक, एक फर्स्ट अधिकारी को पहले एक सिम्युलेटर पर विमान को उतारने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके बाद ही वह बोर्ड पर फ्लाइट को लैंड करा सकता है। एक कैप्टन को भी सिम्यूलेटर पर प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे कि वह फर्स्ट ऑफिसर को फ्लाइट लैंड कराने की अनुमति दे सके।

एयरलाइन पर लगा 10 लाख का जुर्माना
अधिकारियों ने कहा कि इदौर वाली फ्लाइट के कैप्टन और फर्स्ट अधिकारी दोनों ने ही सिम्युलेटर में ट्रेनिंग नहीं ली थी। इसके बावजूद फर्स्ट ऑफिसर को फ्लाइट लैंड कराने की मंजूरी मिल गई थी। विस्तारा एयरलाइन पर बिना ट्रेनिंग के अधिकारी को फ्लाइट की लैंडिंग कराने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।