logo

खतरनाक : महिला ने जिस कुत्ते को गोद में बिठाकर दूध पिलाया था, उसी ने पेट फाड़कर ले ली जान

pittbull.jpg

डेस्कः 
लखनऊ में एक शख्स ने घर की सुरक्षा के लिए पिटबुल कुत्ता पाला था। कुत्ता घर लाते वक्त उसने यह कभी नहीं सोचा होगा कि वही कुत्ता उसकी मां की मौत की वजह बन जाएगा।  घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र की है। पालतू पिटबुल ने एक 80 साल की महिला के पेट को फाड़कर उसका मांस निकाल दिया है। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पालतू कुत्ते के हमले में घायल महिला को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


दो पालतू कुत्ते हैं
महिला का नाम सुशीला त्रिपाठी है जिनके पति राम नारायण त्रिपाठी की 2015 में मृत्यु हो चुकी है। सुशीला त्रिपाठी के घर मे पिटबुल प्रजाति के दो कुत्ते हैं। आपको मालूम होना चाहिए कि पिटबुल प्रजाति के कुत्ते आकार में बड़े और आक्रामक होते हैं। सुशीला त्रिपाठी के घर में पिटबुल कुत्ते कई साल से थे, उन्हें मृतका सुशीला त्रिपाठी अपने हाथों से खाना भी खिलाती थी। लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक ही एक कुत्ते ने मालकिन पर हमला किया। 


बेटा घर मे नहीं था मौजूद
कैसरबाग थाने की इंचार्ज तौहीद अहमद ने बताया कि सुशीला का बेटा अमित त्रिपाठी जिम गया हुआ था। महिला अकेली थी। सुशील त्रिपाठी की आवाज किराएदार पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को एक कमरे में बंद किया। सुशीला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


चैन खुलते ही कुत्ता मालकिन पर टूट पड़ा
इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि सुशीला पिटबुल को छत पर टहला रही थीं। इसी बीच पिटबुल के गले में बंधी हुई चेन खुल गई। चैन खुलते ही वह महिला पर हमला करने लगा। कुत्ते ने उन्हें इस तरह से काटा कि उनके शरीर से मांस तक अलग हो गया। पिटबुल के काटने से उनका पेट, सिर और चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। 


रुई से दुध पिलाया था 
पड़ोसियों ने बताया जिस पिटबुल कुत्ते ने सुशीला की जान ली, उसे कभी उन्होंने ही रुई के फाहे में डुबोकर दूध पिलाया था। इन लोगों के मुताबिक ब्राउनी नाम के इस कुत्ते को 3 साल पहले सुशीला का बेटा अमित घर लाया था. पिटबुल के अलावा सुशीला के घर में एक और पालतू कुत्ता लैब्राडोर भी है।