द फॉलोअप डेस्क
एक शख्स लाखों रुपये खर्च कर कुत्ता बन गया औऱ अब भेड़िया और पंडा बनना चाहता है। अजीब-ओ-गरीब शौक पालने वाला ये शख्स जापान में रहता है औऱ इसका नाम टोको बताया गया है। मिली खबर के मुताबिक टोको ने कुत्ता बनने के लिए 12 लाख खर्च किये। लेकिन फिर से टोको का मन बदल गया औऱ अब वो इंसान से वापस भेड़िया और पंडा बनने की दिशा में चिकित्सकों से संपर्क कर रहा है। टोको ने यूट्यूब पर इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। उन्हें जानने वाले लोगों का कहना है कि टोको अपना शौक पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। टोको ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंसान से जानवर बनने की पूरी कहानी को बयान किया है।
बचपन की इच्छा हुई पूरी मगर अब भी है चुनौतियां
टोको ने मीडिया को बताया है कि बचपन से ही उनकी इच्छा जानवर बनने की थी। वो जानवरों की तरह जीना चाहते थे। उनकी आजादी को महसूस करना चाहते थे। इसीलिए पहले वे कुत्ता बने औऱ अब पंडा या भेड़िया बनना चाहते हैं। जापान की एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए टोको ने कहा, वह अब नए जानवर का रूप लेना चाहते हैं। हालांकि, वे दूसरे दो जानवरों का रूप धाऱण चाहते थे, लेकिन चिकित्सकों ने इसके लिए मना कर दिया। टोको ने कहा, "मैं और भी जानवरों का रूप लेना चाहता हूं। मैं भालू या पांडा बनना चाहता हूं। हां, मुझे लोमड़ी और बिल्ली भी पसंद है लेकिन इंसानों के लिए इन छोटे जानवरों का भेष अपनाने की कोशिश करने में काफी मुश्किल होती है।"
लोगों को बताया अनुभव
कुत्ता बने टोको ने बताया कि उन्हें अब कुत्ता बने रहने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कुत्ते और इंसानों की हड्डियों की संरचना में काफी अंतर होता है। खासकर दोनों अपने पैरों और हाथों को जिस तरह मोड़ते हैं उनमें काफी अंतर होता है। इस कारण टोको को एक कुत्ते की तरह चलने में काफी दिक्कत होती है। हालांकि फरों से कुत्ते जैसा बाहरी आवरण धारण करना आसान है। लेकिन फरों के गंदा हो जाने पर इसको धोने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -