लखनऊ:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान हिंसा की खबरें मिली हैं। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। करीब 2.24 करोड़ मतदाताओं ने 692 उम्मीदवार के लिए वोटिंग की। लेकिन वोटिंग जब अपने समापन की ओर पहुंच रहा था कि विस्फोट से हड़कपं मंच गया।

घटना प्रयागराज के करेली थानाक्षेत्र की है। ब्लास्ट एक पोलिंग बूथ से मात्र 10 मीटर की दूरी पर होने की सूचना है। जिसमें एक युवक की जान चली गई है जबकि 1 युवक घायल हो गया। पुलिस के आला अधिकारियों समेत काफी फोर्स मौके पर पहुंची। घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि पता चल सके कि इनका मकसद क्या था।

एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश के मुताबिक कोरांव के संजय कोल और अर्जुन कोल विस्फोटक सामग्री लेकरसाइकिल से जा रहे थे। अचानक साइकिल गिर गई और विस्फोटक फट गया। दोनों के बीच चचेरे भाई का रिश्ता बताया गया है। घटना में अर्जुन पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई जबकि घायल संजय का इलाज अस्पताल में चल रहा है।