दिल्ली:
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत दौरे पर आने वाले हैं। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 1 से 3 अप्रैल के बीच तीन दिवसीय दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के पीएम आधिकारिक औपचारिक दौरे के अतिरिक्त वाराणसी भी जाएंगे। नेपाल के पीएम के तौर पर पदभार संभालने के बाद ये शेर बहादुर देउबा का पहला द्विपक्षीय दौरा है।
एतिहासिक द्विपक्षीय रिश्तों का महत्व
सरकारी सूत्रों ने बताया कि ये यात्रा दोनों देशों के बीच एतिहासिक उच्च-स्तरीय सांस्कृतिक, रणनीतिक और आर्थिक रणनीति का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि इस दौरे के जरिये दोनों पक्षों को विकास, आर्थिक साझेदारी, व्यापार, बिजली, संपर्क, लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित कई अन्य मुद्दों पर दिपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलु की समीक्षा करने का मौका देगा।

जनवरी-2022 में भी भारत आने वाले थे देउबा
गौरतलब है कि जनवरी 2022 में भी नेपाली पीएम शेर बहादुर देउबा का भारत दौरा प्रस्तावित था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की बीच से वो दौरा रद्द कर दिया गया। कहा जा रहा है कि देउबा पीएम मोदी के बुलावे पर भारत आ रहे हैं। इससे पहले शेर बहादुर देउबा और पीएम मोदी की मुलाकात ग्लासगो जलवायु सम्मेलन में भी हो चुकी है।