logo

Sports : कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा, भारतीय उम्मीदों को लगा झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा, भारतीय उम्मीदों को लगा झटका

डेस्क:
भारत (India) के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Javelin Thrower Neeraj Chopra) कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) नहीं खेल पाएंगे।  बताया जा रहा है कि नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) के दौरान जांघ में चोट आ गई थी। जिस कारण वे इवेंट से बाहर हो गए हैं। बता दें कि जेवलीन थ्रोअर ने 24 जुलाई को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के सिल्वर जीता था।

28 जुलाई से शुरू है राष्ट्रमंडल खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरूआत 28 जुलाई से इंग्लैड के बर्मिंघम में होगा। बता दें कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत से 215 खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 101 खिलाड़ी एकल स्पर्धा में भाग लेंगे। वहीं, महिला और पुरुष हॉकी के साथ महिला क्रिकेट टीम भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेगी।

नीरज चोपड़ा इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे
टोक्यो ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता और हालिया वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा से देश को काफी उम्मीदें थीं। खेल प्रेमी कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलीन में 1 पदक पक्का मानकर चल रहे थे लेकिन नीरज चोपड़ा के इवेंट में भाग नहीं ले पाने से उन्हें निराशा हुआ है। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने इंडियन ओलंपिक संघ को इसकी सूचना दी।