logo

Vacancy : नवोदय विद्यालय समिति ने 1,616 रिक्तियों पर भर्ती निकाली, 22 जुलाई तक कर सकते है अप्लाई

नवोदय विद्यालय समिति ने 1,616 रिक्तियों पर भर्ती निकाली, 22 जुलाई तक कर सकते है अप्लाई

डेस्क:
शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवा इस खबर को ध्यान से पढ़े। नवोदय विद्यालय समिति 1616 रिक्तियों पर भर्ती लेकर आई है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने TGT, PGT समेत कई पदों पर भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार नवोदय विद्यालय भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते है।

NVS आधिकारिक वेबसाइट से करें अप्लाई
TGT, PGT व अन्य पदों की भर्ती के लिए 2 जुलाई यानि आज से आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। आप एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

 कंप्यूटर आधारित टेस्ट या व्यक्तिगत बातचीत से होंगे शॉर्टलिस्ट
बता दें कि कुल 1616 रिक्तियां में प्रिंसिपल के12 पद, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 397 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 1026 पद, शिक्षकों की विविध श्रेणी के 181 पद है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और साक्षात्कार  या व्यक्तिगत बातचीत में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।


शैक्षणिक योग्यता  

प्रिंसिपल - कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, बीएड या समक्षक टीचिंग डिग्री और किसी केंद्रीय, राज्य सरकार के स्कूल में पे लेवल 12 पर या पे लेवल-10 पर 2 साल वाइस प्रिंसिपल या पे लेवल-8 पर पीजीटी या लेक्चरर पद पर 08 साल या पीजीटी और टीजीटी पद पर 15 साल काम किया होना चाहिए।
पीजीटी -  कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और बीएड किया होना चाहिए। 4 साल पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स कर चुके उम्मीदवारों के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है। या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
टीजीटी - संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ बीए ऑनर्स किया होना चाहिए। बीएड डिग्री, सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास हों और हिंदी व अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
अन्य पद - संबंधित फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। कई पदों के लिए बीएड और अनुभव भी मांगा गया है।
आयु सीमा
प्रिंसिपल पद के लिए 50 वर्षीय उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पीजीटी टीचर के लिए अधिकतम 40 वर्ष और टीजीटी टीचर के लिए अधिकतम 35 वर्ष तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, वेतन आदि जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ सकते हैं।


आवेदन शुल्क
प्रिंसिपल के लिए 2000 रुपये, पीजीटी पदों के लिए 1800 रुपये और टीजीटी और विविध श्रेणी के शिक्षकों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क है।  याद रहें एक बार शुल्क जमा करने के बाद उसे किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। 
वेतन
प्रिंसिपल - हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल - 12 के तहत 78800 रुपये से 209200 रुपये तक वेतन
पीजीटी - पे लेवल-8 के तहत 47600 रुपये से 151100 रुपये तक हर माह वेतन
टीजीटी - पे लेवल-7 के तहत 44900 रुपये से 142400 रुपये तक सैलरी
अन्य पद - पे लेवल-7 के तहत 44900 रुपये से 142400 रुपये तक सैलरी