logo

Delhi : एन चंद्रशेखरन होंगे एयर इंडिया के नए चेयरमैन, बोर्ड-मीटिंग में हुआ फैसला

एन चंद्रशेखरन होंगे एयर इंडिया के नए चेयरमैन, बोर्ड-मीटिंग में हुआ फैसला

दिल्ली: 

हाल ही में टाटा ग्रुप में वापसी करने वाली एयर इंडिया को उसका नया चेयरमैन मिल गया है। टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को आधिकारिक रूप से एयर इंडिया का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि एयर इंडिया के अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से उहापोह की स्थिति बनी हुई थई। ऐसे में टाटा संस के चेयरमैन को एयर इंडिया का ऑफिशियल चेयरमैन चुना गया। 

सोमवार को बोर्ड की मीटिंग में लिया फैसला
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को इसे लेकर बैठक हुई थी। बोर्ड की बैठक में चंद्रशेखर की नियुक्ति कंफर्म कर लिया गया। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के पूर्व सीएमडी एलिस गीवर्गीस वैद्यन को भी बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया जायेगा। 

पांच साल के लिए चेयरमैन नियुक्त हुये
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में ही टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को 5 साल के लिए टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया था। कहा जा रहा है कि सोमवार को हुई बोर्ड की बैठक में चंद्रशेखरन को 5 और साल का सेवा विस्तार दिया गया है। चंद्रशेखरन का पिछला कार्यकाल 20 फरवरी 2022 को ही खत्म हुआ था।

बता दें कि इससे पहले तुर्की के इल्कर आयसी ने एय़र इंडिया का सीईओ बनने से इंकार कर दिया था। टाटा संस ने 14 फरवरी को तुर्की एयरलाइंस के पूर्व प्रमुक इल्कर आयसी को एयर इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी औऱ प्रबंध निदेशक बनाने का एलान किया था। 

जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप का हिस्सा बनी एयर इंडिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 69 साल बाद हाल ही में एयर इंडिया दोबारा टाटा ग्रुप का हिस्सा बनी। कंपनी का टेकओवर किया जा चुका है और अब इसका मेकओवर जारी है। 27 जनवरी 2022 को एयर इंडिया टाटा ग्रुप का हिस्सा बनी। पिछले साल केंद्र सरकार ने एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ रुपये में टाटा ग्रुप को बेच दिया था।