logo

ताजपोशी : एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

इंफाल: 

एन बीरेन सिंह मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बीरेन सिंह का चुनाव किया गया। इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे। गौरतलब है कि इससे पहले एन बीरेन सिंह ने दिल्ली आकर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरना ने बीरेन सिंह को बधाई।

 

बीजेपी नेताओं ने किया सम्मानित
विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद बीजेपी की केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू सहित बीजेपी विधायकों ने एन बिरेन सिंह को राजधानी इंफाल में सम्मानित किया। बता दें कि हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं। अन्य का खाते में आईं 23 सीटें। बीजेपी ने बहुमत हासिल किया औऱ सरकार बना रही है। 

पूर्वोत्तर के विकास पर ज्यादा ध्यान
एन बिरेन सिंह के बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। ये सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर औऱ जिम्मेदार सरकार बने। ऐसी सरकार जो प्रदेश का निर्माण करे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।