logo

पड़ोसी देशों में सताए गए हर अल्पसंख्यक शरणार्थी को नागरिकता देने के लिए कटिबद्ध है मोदी सरकार : अमित शाह

पड़ोसी देशों में सताए गए हर अल्पसंख्यक शरणार्थी को नागरिकता देने के लिए कटिबद्ध है मोदी सरकार : अमित शाह

अहमदाबाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में भारत में रह रहे शरणार्थी बहनों-भाइयों को CAA के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक भेदभाव के कारण जिन्हें अकल्पनीय यातनाओं से गुजरना पड़ा, जिन बहु-बेटियों पर अत्याचार हुआ और जो अपना धर्म और इज्जत बचाने भारत आए, उनकी दशकों पुरानी आशा को मोदी जी पूरा कर रहे हैं। मोदी सरकार पड़ोसी देशों में सताए गए हर एक अल्पसंख्यक शरणार्थी को नागरिकता देने के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर बड़ी संख्या में शरणार्थी और उनके परिवार के लोग उपस्थित थे।

Tags - Amit ShahModi governmentNational News