द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार व मंगलवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा ने मंच का संचालन किया। उन्होंने एक वर्ष के लिए भाजपा राष्ट्रीय समिति के कार्यावधि विस्तार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत झारखंड से केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
