logo

कुंआरी बता कर इंजीनियर से की शादी, राज खुलने से पहले 3 बच्चों की मां इतने रुपये की लगा चुकी थी चपत

cash4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

युवती ने खुद को कुंआरी बता कर इंजीनियर को प्रेम जाल फंसाया औऱ फिर कुछ समय बाद उससे विवाह भी कर लिया। लेकिन युवती लोगों को ठगने वाले गिरोह का सदस्य निकली। यही नहीं, वो पहले से विवाहित भी है औऱ उसके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन पुलिस और इंजीनियर को इन सब बातों का पता चलते-चलते युवती इंजीनियर पति का 12 लाख रुपये की चपत लगा चुकी थी। पीड़ित इंजीनियर से वो अपने खाते में अलग-अलग बहाने बनाकर 12 लाख रुपये ट्रांसफर करा चुकी थी। ठगी का ये मामला कानपुर के बजरिया में पेश आया है। पुलिस ने अपनी पड़ताल में पाया है कि युवती इससे पहले भी फर्जी शादी रचाकर ठगी कर चुकी है। फिलहाल युवती फरार बताई जाती है। 

क्या बताया पीड़ित ने 

पुलिस को दिये बयान में पीड़ित पति शानू सोनकर ने बताया है कि वो इंजीनियर है औऱ एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। कहा कि 2018 में उसकी मुलाकात श्रेया से हुई। श्रेया ने उसे अपना नाम प्रीति दुबे बताया। मुलाकात के समय वो घर-घर जाकर कुछ प्रोडक्ट बेचा करती थी। इसी बीच वो शानू से मिली और फिर दोस्ती हो गयी। मामला बहुत जल्दी प्रेम में बदल गया। शानू और श्रेया ने शादी कर ली। शादी के समय श्रेया ने खुद को अनाथ औऱ अविवाहिता बताया। शादी के बाद श्रेया ने अपने और अपने रिश्तेदारों के खाते में लगभग 12 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये। बाद में पता चला कि ये रिश्तेदार भी फर्जी हैं। 

ऐसे खुला राज 

पीड़ित पति शानू ने बताया कि उसे श्रेया की गतिविधियों से कुछ शक होने लगा। उसने श्रेया के बारे में पता करना शुरू कर दिया। थोड़ी सी पड़ताल के शानू को पता चला कि श्रेया पहले से विवाहित है और तीन बच्चों की मां भी है। शानू से पहले उसने कन्नौज के रहने वाले अनुज पांडेय से शादी की है। उसके तीन बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस को ये जानकारी मिली है कि श्रेया कल्याणपुर के नानकारी में किसी पंकज सेंगर उर्फ अमित नाम के आदमी के साथ रह रही है। पुलिस ने शानू की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस श्रेया को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - cheatedfake marriagecheating newscheating gang