logo

दिल्ली : PM को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, ATS साथ लेकर गई गुजरात 

PM को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, ATS साथ लेकर गई गुजरात 

दिल्लीः 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले युवक की गिरफ्तारी हो गई है। गुजरात की एटीएस ने बदायूं से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमन सक्सेना है। अहमदाबाद की दो सदस्यीय एटीएस टीम शनिवार रात बदायूं पहुंची। इसमें शामिल इंस्पेक्टर बीएन बघेला ने एक सब इंस्पेक्टर के साथ सिविल लाइंस थाने में आमद दर्ज कराई। एटीएस ने देर रात आदर्श नगर मोहल्ले में दबिश दी और युवक को पकड़ा। एटीएस टीम पहले अमन को सिविल लाइंस थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि अमन सक्सेना इंजीनियरिंग का छात्र था, लेकिन, अब पढ़ाई छोड़ दी। 

 

पहले भी कर चुका है चोरी 
बता दें कि अमन लैपटाप चोरी के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है। वह छात्र था तो उस वक्त पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। औऱ भी कई गतिविधियों में अमन संदिग्ध रहा है। उसकी हरकतों से परिवार वाले भी परेशान रहते हैं। अमन ने किस मकसद से धमकी दी, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अमन ने प्रधानमंत्री कार्यालय में ई-मेल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी।  इसमें तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं। अमन के अलावा गुजरात के युवक, युवती का नाम आया तो वहां की एटीएस भी सक्रिय हो गई। अन्य दोनों आरोपितों के बारे में गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएल बघेला ने कोई जानकारी साझा नहीं की सर्विलांस के माध्यम से अमन की लोकेशन बदायूं में ट्रेस होते ही टीम रात में शहर आ गई।