डेस्क:
जम्मू-कश्मीर में जारी टार्गेट किलिंग को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर के लोग घाटी में जारी मौजूदा हालात को समझते हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि जब दीया बुझने वाला होता है तो उसकी ज्वाला और तेजी से भड़कती है। दरअसल, उपराज्यपाल का ये बयान घाटी में आतंकवाद को लेकर है।
Jammu & Kashmir | People of Kashmir understand (the current situation in the Valley)... When the lamp is about to go off, its flame flares more. Administration & security forces are preparing to their full capacity: Lieutenant Governor Manoj Sinha pic.twitter.com/3SAc0Hjni2
— ANI (@ANI) June 6, 2022
प्रशासन अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा है!
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि घाटी में प्रशासन और सुरक्षाबल अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। वे पूरी तरह से तैयार हैं। उपराज्यपाल ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दूसरी तरफ कुछ तत्व अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां की मजबूत अर्थव्यवस्था और पर्यटन को पचा नहीं पा रहे हैं।

बीते कई महीनों से जारी है टार्गेट किलिंग
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में टार्गेट किलिंग जारी है। अलग-अलग जिलों में कश्मीरी पंडितों, प्रवासी श्रमिकों, हिंदुओं और सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग हो रही है। बीते 15 दिनों में कम से कम 10 लोगों की हत्या कर दी गई।
हालात ऐसे हैं कि कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर जम्मू की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। यही नहीं! बड़ी संख्या में श्रीनगर की सड़कों पर कश्मीरी पंडित प्रदर्शन कर रहे हैं और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।