द फॉलोअप डेस्क:
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात एक वायरल मैसेज के बाद तनाव फैल गया। कैंपस में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और आत्महत्या की खबरें फैलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया और यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ की। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रहे दुष्कर्म के दावों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
Massive protest in LPU.
— fletcher (@103leeds) September 26, 2026
Reportedly a girl was raped by a coworker and instead of taking action the authority dismissed the students plea and sent her home. pic.twitter.com/oLlYKaeaTQ
.jpeg)
हाईवे जाम, कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात करीब 2 हजार छात्र गर्ल्स हॉस्टल के पास जमा हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी के बाहर नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान कैंपस की इमारतों के शीशे तोड़े गए, ईंट-पत्थर और गमले फेंके गए। परिसर के कुछ हिस्सों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छात्रों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया और कैंपस में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

पुलिस ने क्या बताया?
कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा के मुताबिक, छात्रों के बीच फैल रहे दुष्कर्म के दावे गलतफहमी और अफवाहों पर आधारित हैं। पुलिस को इस कथित घटना से जुड़ी शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि कैंपस के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के पास कुछ दिन पहले एक छात्रा की आत्महत्या की घटना हुई थी, लेकिन उसका प्रदर्शन के दौरान लगाए जा रहे दुष्कर्म के आरोपों से कोई संबंध सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर एक कर्मचारी के कथित तौर पर शामिल होने के दावे भी किए जा रहे थे, जिनकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
BREAKING: LPU में भारी तनाव, GH-3 हॉस्टल मामले को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
— ilyas khan (@ilyasilukhan) September 27, 2026
GH-3 गर्ल्स हॉस्टल मामले को लेकर आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतरे। प्रशासन पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।#LovelyProfessionalUniversity #Punjab #LPUProtest pic.twitter.com/xw08B9ttto
वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कथित दुष्कर्म से जुड़े दावों को खारिज किया है। एलपीयू की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाकर छात्रों के बीच भ्रम पैदा करने और कैंपस का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ध्यान दें। फिलहाल पुलिस और प्रशासन छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। मामले में कथित घटना की पुष्टि और जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।