logo

फेरों से ठीक पहले दूल्हे की करंट लगने से मौत, दुल्हन की चीत्कार से दहला पूरा रिजॉर्ट

फेरों से ठीक पहले दूल्हे की करंट लगने से मौत, दुल्हन की चीत्कार से दहला पूरा रिजॉर्ट

द फॉलोअप नेशनलन डेस्क 

कोटा से एक दिल दहलाने वाली खबर आ गयी है। बताया गया है कि यहां एक दूल्हे की मौत करंट लगने से रिजार्ड में हो गयी। इस समय शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं और कुछ ही घंटों के बाद दूल्हे और दूल्हन को सात फेरे लगाने थे। दूल्हे की मौत के बाद दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दूल्हा करंट की चपेट में कैसे आ गया। हादसा मंगलवार को कोटा के नांता थाना इलाके में हुआ है। मृतक दूल्हे का नाम सूरज सक्सेना बताया गया है। उसे करंट लगने से पहले मेंहदी की रस्म पूरी की गयी थी। 


ऐसे घटी घटना 

रिजार्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि मेंहदी की रस्म खत्म होने के बाद दूल्हा सूरज वहां लगे एक कूलर को ऑन करने गया। इस दौरान वो करंट लगने से कूलर से चिपक गया। इससे सूरज की मौत मौके पर ही गयी। रिजार्ट में चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन में दूल्हे को पास के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया। लेकिन चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद ही सूरज को मृत घोषित कर दिया। मिली खबर के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

क्या कहा पुलिस ने 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का दल भी रिजार्ट पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दूल्हे को करंट कैसे लग गया, इसकी जांच की जा रही है। हांलाकि शुरुआती चरण में मामला हादसे का लग रहा है। लेकिन पुलिस सभी एंगल से सूरज की मौत की जांच कर रही है।  

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Death of groomKOTAelectric shock