द फॉलोअप डेस्क
जेट एयरवेज (Jet Airways) के मालिक नरेश गोयल की आंखों से उस समय आंसू निकल पड़े जब वे मुंबई के कोर्ट में पूछताछ के लिए पेश हुए। उन्होंने कहा कि वे लुट चुके हैं। उनका शरीर अब साथ नहीं दे रहा है। वे मुबंई के जेजे अस्पताल में एडमिट हैं। दवाइय़ां और चिकित्सकों के सहारे ही वे जिंदा है। कहा कि उनकी पत्नी कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही है औऱ उनकी बेटी भी लंबे समय से बीमार हैं। उन्होंने कोर्ट से फरियाद की कि उनको वापस जेजे अस्पताल भेजने के बजाय जेल में ही डाल दिया जाये और यहीं उनको मरने की इजाजत दी जाये। गोयल की इस तरह की बातें सुनने के बाद हालांकि कोर्ट ने उनको दिलासा दिया। बता दें कि गोयल को केनरा बैंक के 538 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनकी कंपनी जेट एय़रवेज बंद हो चुकी है।

क्या कहा गोयल ने
कोर्ट में पेशी के दौरान गोयल ने कहा कि वे जीवन की हर उम्मीद अब खो चुके हैं। सब कुछ अनिश्चित है। वे कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सक और नर्स उनका ख्याल रख रहे हैं, लेकिन उनकी भी एक सीमा है। गोयल ने कहा कि वे इन दिनों अपनी पत्नी अनीता की कमी महसूर कर रहे हैं। लेकिन वो कैंसर के तीसरे स्टेज में हैं औऱ जीवन के एक-एक दिन क पहाड़ की तरह काट रही हैं। उन्होंने अपने घुटनों की ओऱ इशारा करते हुए कहा कि इनमें अब और ताकत नहीं बची है। उनको अस्पताल के बजाय जेल में ही मरने की इजाजत दी जाये।

क्या है गोयल पर आरोप
केनरा बैंक ने जेट एयरवेज के फाउंडर और कंपनी के कुछ आला आधिकारियों के खिलाफ 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ईडी ने उनको गिरफ्तार किया है। केनरा बैंक ने कहा है कि गोयल ने जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड के नाम पर लगभग 849 करोड़ रुपये का लोन ग्रांट कराया था। कंपनी इसमें से 538 रुपये की अब भी देनदार है। बैंक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गोयल और उनकी मैनेजेरियल टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
