डेस्क:
फिल्में समाज का आईना होती है। कई बार फिल्में समाज से प्रेरित होती है तो वहीं कई बार लोगों पर फिल्मों का असर होता है। ताजा मामला आगरा का है। यहां अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं से प्रेरित होकर आगरा सेंट्रल जेल के 12 कैदियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। 10वीं कक्षा में कुल 9 कैदियों ने सफलता पाई वहीं 12वीं में 3 कैदियों ने।
UP | 12 prisoners at Agra central jail passed the annual class 10th & 12th UP board exam
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 22, 2022
In class 10th, 3 prisoners grabbed first division rank, 6 got second division. In class 12th all three prisoners have got second division: VK Singh, Senior Superintendent, Agra Central Jail pic.twitter.com/bEhE5nPbmG
12 कैदियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा पास की
आगरा सेंट्रल जेल के आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि आगरा सेंट्रल जेल में बंद 12 कैदियों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 3 कैदियों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की है वहीं 6 कैदियों ने सेकेंड डिवीजन से परीक्षा पास की है। 12वीं पास करने वाले तीन कैदियों को सेकेंड डिवीजन मिला है। जेल परिसर में इसे लेकर खुशी है।

दसवीं की शूटिंग आगरा जेल में हुई थी
बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले जितेंद्र नाम के कैदी ने बताया कि जेल में फिल्म दसवीं की शूटिंग के दौरान मुझे पढ़ने की प्रेरणा मिली। दसवीं फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कैदी ने बोर्ड की परीक्षा पास की। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सलाखों के पीछे से परीक्षा पास करना हमारे लिए खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि ये अन्य कैदियों को भी प्रेरित करेगा।
"I got motivated to study after the film ‘Dasvi’ was shot in the jail where a prisoner cleared board exams. It is a moment of happiness for us to pass the exam behind the bars. This will motivate other prisoners as well," said Jitendra Singh, a prisoner who passed the exam pic.twitter.com/g9XcjMd1bD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 22, 2022
जेल में कैदियों को दी जाती है पढ़ने की सुविधा
आगरा सेंट्रल जेल के सीनियर सुपरिटेंडेंट वीके सिंह ने बताया कि जेल में कुछ पढ़े-लिखे कैदी भी हैं जो दूसरे कैदियों को पढ़ाते हैं। जेल में हमारे पास कैदियों के पढ़ने के लिए एक लाइब्रेरी भी है। जेल प्रशासन कैदियों को जरूरत की किताबें मुहैया करवाता है। वैसे भी जेल में होने के मतलब केवल सजा काटना नहीं होता बल्कि खुद में सुधार लाकर मुख्यधारा से जुड़ना भी है।

फिल्म में अभिषेक बच्चन ने निभाई थी मुख्य भूमिका
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन, निम्रत कौर और यामी गौतम द्वारा अभिनीत फिल्म दसवीं एक ऐसे पॉलिटिशियन की कहानी है जो जेल में सजा काटते हुए 10वीं की परीक्षा पास करता है। इस फिल्म की शूटिंग आगरा सेंट्रल जेल में ही हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने करप्ट पॉलिटिशियन का किरदार निभाया था। निम्रत कौर पत्नी बनी थीं वहीं यामी गौतम ने जेल अधीक्षक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में कई असली कैदी भी नजर आये थे। अभिषेक ने कई दिलचस्प किस्से भी सुनाये थे।