डेस्क:
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ी विपदा लेकर आई है। नवीन कुमार नाम के एक छात्र की रूसी गोलीबारी में मौत हो चुकी है. वहीं एक अन्य भारतीय नागरिक को भी गोली लगी है। युद्ध के दौरान गोलीबारी में घायल इस शख्स का नाम हरजोत सिंह है। हरजोत सिंह ने भारतीय दूतावास पर उनकी देखभाल नहीं करने का आरोप लगाया है।

दूतावास से नहीं मिला समर्थन
गोलीबारी में घायल छात्र हरजोत सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि भारतीय दूतावास की तरफ से अभी तक कोई साथ या समर्थन नहीं मिला है। हरजोत का कहना है कि मैं भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं।
#WATCH "No support from the Indian embassy yet. I have been trying to get in touch with them, every day they say we will do something but no help yet," says Harjot Singh, an Indian who sustained multiple bullet injuries in war-torn Ukraine, receiving treatment at a Kyiv hospital pic.twitter.com/8oc9urO74s
— ANI (@ANI) March 4, 2022
हर दिन दिलासा दिया जा रहा है कि हम कुछ करेंगे लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। गौरतलब है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में गोलीबारी में घायल हरजोत का इलाज कीव स्थित एक अस्पताल में किया जा रहा है।

27 फरवरी को हुई थी गोलीबारी
इधर घटना के जिक्र करते हुए हरजोत सिंह ने बताया कि घटना 27 फरवरी की है। उन्होंने बताया कि मैं सहित 3 लोग तीसरी चौकी के रास्ते में कैब में थे। सुरक्षा कारणों से हमें वापस जाने को कहा गया। वापस आते समय हमारी कार पर कई गोलियां चलाई गईं। इसमें से मुझे कई गोलियां लगीं। गौरतलब है कि खार्किव शहर में रूसी गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई थी।