logo

Budget : 1 फरवरी को रेलवे बजट, भारतीय रेलवे के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

1 फरवरी को रेलवे बजट, भारतीय रेलवे के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

द फॉलोअप डेस्क

रेलवे बजट में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को भारतीय रेलवे बजट 2023-24 पेश करेंगी। आने वाले बजट में भारतीय रेलवे के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले बजट में रेलवे के लिए 35 हाइड्रोजन-ईंधन वाली ट्रेनों को शुरू करने का प्लान साथ, 400-500 वंदे भारत ट्रेनें शुरु की जा सकती है।इस बजट से रेलवे को काफी सारी उम्मीदें हैं. रेलवे के लिए इस बजट (Budget 2023) में काफी सारे बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। इसके साथ ही रेलवे को बजट में इस बार ज्यादा फंड मिलने की उम्मीद है।

2015 में नीति आयोग  ने की थी सिफारिश

बता दें कि देश में 2016 से पहले, रेलवे बजट (Railway Budget) अलग से पेश किया जाता था. बजट के कुछ दिन पहले रेल मंत्री इसे संसद में पेश करते थे,लेकिन 2015 में नीति आयोग (Niti Aayog) की एक सिफारिश को मानते हुए सरकार ने इसे अलग से पेश करना बंद कर दिया. आखिरी बार, 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संसद में अलग से रेल बजट (Railway Budget) पेश किया था, जिसके बाद 2017 में तत्तकालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने इसे बजट के साथ ही पेश किया।