logo

ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत: द्रौपदी मुर्मू

ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत: द्रौपदी मुर्मू

ऑकलैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत न्यूजीलैंड के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए जल्द ही ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा। शुक्रवार को ऑकलैंड में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय की उपलब्धियां देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। 

उन्होंने कहा कि भारत के न्यूजीलैंड से संबंध बहुत गहरे और बहुआयामी हैं। भारतीय समुदाय ने न्यूजीलैंड के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत समुदाय की काफी समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए जल्द ही ऑकलैंड में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
 

Tags - draupadi murmuindia presidentnewzealand consulate