logo

अजब-गजब : पति को तवा और अंडा फेंककर मारती है पत्नी, पति कोर्ट से सुरक्षा की लगा रहा गुहार

पति को तवा और अंडा फेंककर मारती है पत्नी,  पति कोर्ट से सुरक्षा की लगा रहा गुहार

डेस्कः
पति-पत्नी के लेकर तो ना जाने हर दिन कितने ही जोक्स और मीम बनाए जाते हैं। लेकिन कई बार यह मामला इतना बढ़ जाता है कि मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक पति पत्नी से जुड़ा मामला राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से आया है। यहां एक स्कूल प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी पर टॉर्चर करने का आरोप  लगाया है। प्रिंसिपल का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे तवे और डंडे से मारत है। प्रिंसिपल ने सबूत जमा करने के लिये घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाये। कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में दिख रहा है कि प्रिंसिपल को उसकी पत्नी पीटकर घर से निकाल देती है। यही नहीं उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी।


सुरक्षा की गुहार लगा रहे 
प्रिंसिपल ने अब कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्नी की पिटाई का शिकार हुये व्यक्ति अजित सिंह यादव सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है। प्रिंसिपल ने हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमन से लव मैरिज की थी।उसके बाद कुछ दिन तक तो जिंदगी सही चली थी। लेकिन धीरे-धीरे पत्नी के पति पर अत्याचार बढ़ने लग गये। 


लव मैरिज हुई थी 
पीड़ीत ने बताया कि उनकी 7 साल पहले लव मैरिज की थी।कुछ समय तक सब ठीक रहा लेकिन बाद सुमन के तेवर बदलते चले गए। इन दिनों तो स्थिति यह है कि वह आये दिन उसे अपनी मनमर्जी तरीके से टॉर्चर करती है. कभी क्रिकेट खेलने के बल्ले से तो कभी खाना बनाने के तवे से पीटती है.  इनके अलावा भी घर में कोई भी सामान उसके हाथ आ जाता है तो उससे पीटने लगती है।