द फॉलोअप डेस्क:
यूपी के अमरोहा में अंधविश्वास और जागरूकता के अभाव में 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल, बच्चे को जहरीले सांप नहीं काट लिया था। घरवाले उसे अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूंक कराने में लग गए। बच्चे को कथित तौर पर इलाज के नाम पर पूरे 12 घंटे तक नदी में डूबोकर रखा गया, और इलाज में देरी की वजह से उसकी मौत हो गई। अब परिवार बच्चे की मौत पर शोक मना रहा है।
In UP's Amroha, an inconsolable family is mourning the death of their 14-year-old son after superstitious rituals replaced urgent medical intervention. Instead of being rushed to a hospital following a venomous snake bite, the teenager was lowered in the river for 12-hours as a… https://t.co/1kzgluhWAq pic.twitter.com/Ywl5txtQpQ
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 11, 2026
घटना का वीडियो भी आया सामने
घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बच्चे को रस्सियों में बांधकर बांस के सहारे पानी में डूबोया गया है। दरअसल, जब बच्चे को सांप ने काटा तो माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जगह तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने सलाह दी कि बच्चे को 12 घंटे तक नदी में डूबोकर रखा जाए और इस कवायद में उसकी जान चली गई।
