दिल्ली:
हाल में ही टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया में समावेश कर लिया है। जिसके बाद टाटा संस बोर्ड ने बोर्ड मीटिंग में ये फैसला लिया कि एयर इंडिया के नए एमडी-सीईओ इल्कर आयसी होंगे। वो अपना पदभार 1 अप्रैल 2022 से संभालेंगे। आपको बता दें कि एयर इंडिया के नए एमडी-सीईओ तुर्किश एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन रह चुके है। बोर्ड की मीटिंग में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी शामिल हुए थे। बोर्ड में बहुत सोच-विचार करने के बाद इल्कर आयसी को नया एमडी-सीईओ चुना गया।

अभी कई जगहों से मंजूरी मिलना बाकी
इल्कर आयसी की नियुक्ति के लिए सभी जगहों से मंजूरी नहीं मिली है। टाटा ग्रुप ने हाल ही में एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी 18,300 करोड़ रुपये में खरीदी है। 27 जनवरी को टाटा संस ने एयर इंडिया को अपने नाम कर लिया। इल्कर आयसी को जब से एयर इंडिया का एमडी-सीईओ बनाया गया तब से एक बात के लिए वो काफी चर्चा में है। चर्चा इस बात की है कि वो पॉलिटिकल साइंस के छात्र रह चुके है।

नियुक्ति के बाद क्या बोले इल्कर आयसी
51 वर्षीय आयसी तुर्की की बिल्केंट यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के 1994 बैच के छात्र रह चुके है। 1995 में इल्कर आयसी इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस पर एक रिसर्च प्रोजेक्ट किया था। 1997 में उन्होंने इस्तांबुल की मरमारा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस मास्टर प्रोग्राम का कोर्स भी पूरा किया है। इल्कर आयसी बातचीत के दौरान कहते है की टाटा ग्रुप से जुड़ने के बाद मिया काफी खुश हूं। हम एयर इंडिया की मजबूत विरासत का उपयोग करेंगे। दुनिया में इसे बेस्ट एयरलाइंस बनाने की कोशिश करेंगे।