डेस्क:
राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के तीन दिन बाद गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। जिसके बाद देर रात उदयपुर रेंज आईजी हिंगलाजदान और ज़िला एसपी मनोज कुमार का तबादला कर दिया गया है। अजमेर एसपी विकास कुमार उदयपुर के नए एसपी होंगे। वहीं, हिंगलाज की जगह अब रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार होंगे।

वरिष्ठ अधिकारियो समेत सीएम पहुंचे थे उदयपुर
कल गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चीफ़ सेक्रेटरी, डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाक़ात करने उदयपुर पहुंचे थे। सीएम के लौटने के बाद देर रात राज्य के 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी हुए। वही 9 ज़िलों के एसपी भी हटाए गए हैं, जिसमे उदयपुर जिला भी शामिल है। वही कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद धान मंडी थाना के SHO और एक ASI को निलंबित कर दिया गया था।
