logo

UP में मानवता हुई शर्मसार, लोहे की नोकदार ग्रिल पर अटका मिला नवजात का शव

UP में मानवता हुई शर्मसार, लोहे की नोकदार ग्रिल पर अटका मिला नवजात का शव

द फॉलोअप डेस्क 

UP में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। प्रदेश के फरीदाबाद में लोहे की नोकदार ग्रिल पर एक नवजात का शव अटका हुआ मिला है। नवजात का शव अजरौंदा गांव सेक्टर 15–ए  की एक सोसायटी में आज शनिवार क सुबर मिला है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दोषी की खोज शुरू कर दी है। मिली खबर के मुताबिक नवजात का जन्म आज या कल हुआ हो सकता है। किसी ने शव को बिल्डिंग से नीचे फेंका लेकिन वो लोहे की नोकदार ग्रिल में अटक गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पास के अस्पताल में शवगृह में रख दिया है। 

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना 

मिली खबर के मुताबिक नवजात का शव सोसायटी की बिल्डिंग के पिछले हिस्से में मिला है। इस हिस्से में दीवार पर लोहो की नोकदार ग्रिल लगी हुई है। पुलिस का अनुमान है कि किसी ने नवजात को मृत या जीवित अवस्था में उपर के माले से नीचे फेंका और वो ग्रिल में आकर अटक गया। इसके बाद अरजौंदा गांव की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने अटके हुए शव को किसी तरह नीचे उतारा और पास के अस्पताल में भेजा। आरंभिक जांच के बाद ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn