रांचीः
हेमंत सोरेन गुरुवार शाम दराबाद पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तेलंगाना सीएम केसीआर से मुलाकात हुई। दोनों ने राष्ट्रीय राजनीति जैसी मुद्दों पर चर्चा किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में क्षेत्रीय दलों से उम्मीदवार उतारने की संभावना पर चर्चा की। बता दें कि सीएम केसीआर ने हाल ही में रांची का दौरा किया था।

जल्द कर सकत हैं बैठक
ऐसी चर्चा है कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए जल्द ही गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों की बैठक करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि केंद्र सरकार भाजपा शासित राज्यों को प्राथमिकता दे रही है। इनका कहना है कि गैर बीजेपी शासित राज्यों को एकजुट हो कर विरोध करना चाहिए।

पीएम एकतरफा काम कर रहे
सूत्रों के मुताबिक, दोनों मुख्यमंत्रियों यह कहाहै कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से एकतरफा काम कर रहे हैं,फंड और परियोजनाओं के मामले में भेदभाव कर रहे हैं। देश के इतिहास में अतीत में कभी भी ऐसा समय नहीं आया जब प्रधानमंत्री अपनी स्थिति भूल गए और राज्यों को बदनाम करने की कोशिश की। दोनों मुख्यमंत्रियों का विचार था कि केंद्र, राज्यपालों के माध्यम से सत्ता का प्रयोग करने की कोशिश कर रहा है।