द फॉलोअप डेस्क
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देना असंवैधानिक है। उन्होंने सदन में कहा कि हमारा संविधान, धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध करता है। गृहमंत्री ने कहा कि मैं अपनी सरकार का संकल्प दोहरा दूं कि धर्म के आधार पर किसी भी समुदाय को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जायेगा।
