logo

बड़ी खबर : भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी, बूस्टर के तौर पर लगेगी

भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी, बूस्टर के तौर पर लगेगी

डेस्क:
देश में फिर करोना की आहट के बीच केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। इसी बीच भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन (Nasal vaccine) को मंजूरी दे दी है। इसका उपयोग बूस्टर डोज (will be used as a booster dose) के रूप में किया जाएगा। यह पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। आधिकारिक सूत्रों से आई जानकारी के मुताबिक इसे आज से कोरोना कि टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। बता दें कि कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे बनाया है। नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जा सकेगा।