logo

BJP में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मंच से कही ये चौंकाने वाली बात 

ASHOK_13.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कांग्रेस के सीनियर लीडर औऱ महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) आज अधिकारिक तौर पर BJP में शामिल हो गये। आज महाराष्ट्र के BJP दफ्तर में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई BJP प्रमुख आशीष शेलार और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में चव्हाण BJP में शामिल हो गये। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में BJP को इससे कई सीटों का फायदा होगा। क्योंकि चव्हाण के साथ उनके कई समर्थकों के भी BJP में शामिल होने की संभावना है। हालांकि उनके खेमे से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। आज BJP कार्यालय में मंच से बोलते हुए चव्हाण ने धन्यावद ज्ञापन के समय बजाय BJP के कांग्रेस का धन्यवाद अदा करने की बात कह दी। हालांकि इसके तुरंत बाद उनको अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मौजूद लोगों से इसके लिए क्षमा भी मांगी। 

कल किया था कांग्रेस छोड़ने का एलान 

गौरतलब है कि पूर्व सीएम चव्हाण ने कल यानी 12 फरवरी को कांग्रेस से अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। साध ही कहा था कि एक दो दिन में उनकी ओऱ से कोई बड़ी खबर मिल सकती है। तभी से उनके BJP में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे। आज इन कयासों पर विराम लग गया। वहीं, महाराष्ट्र में सरकार के जानकारों का मानना है कि अशोक चव्हाण को BJP अपने कोटे से राज्यसभा भेज सकती है। वहीं ये भी कयास लगाये जा रहे हैं कि अशोक चव्हाण के साथ 10-12 और कांग्रेसी नेता इस्तीफा दे सकते हैं। बहरहाल अशोक चव्हाण के इस्तीफा देने पर शिव सेना के उद्धव ठाकरे ने हैरानी जताई है। ठाकरे ने कहा, मैं उनको लंबे समय से जानता हूं। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा रही है। उन्होंने आगे कहा, हर कोई आज अपने बारे में ही सोच रहा है। 

क्या कहा इस्तीफा देने के बाद 
अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की बाबत कल मीडिया से कहा था कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा तो दिया है, लेकिन अभी किसी और पार्टी में जायेंगे, इस बात का फैसला नहीं किया है। उन्होंन कहा कांग्रेस से कुछ अंदरूनी मतभेद के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ और बोलने से इनकार कर दिया। वहीं, उन्होंने BJP के बारे में कहा कि महाराष्ट्र की भलाई औऱ विकास के लिए BJP की विचारधारा अनुकूल बैठती है। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।