logo

अजब-गजब : उड़ान भरने के 47 मिनट बाद एयरपोर्ट लौटी फ्लाइट, यह थी वजह...

उड़ान भरने के 47 मिनट बाद एयरपोर्ट लौटी फ्लाइट, यह थी वजह...

डेस्क:
त्रिवेंद्रम से उड़ान भरी एयर इंडिया की फ्लाइट 47 मिनट बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। 105 यात्रियों को लेकर यह विमान मस्कट जा रही थी। एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर लौट आई। यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है। उन्हें 1 बजे की दूसरी फ्लाइट से भेजा जाएगा। 


क्या कह रहे हैं एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता 
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। एयरलाइन यात्रियों के लिए अन्य विमान की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है दोपहर1बजे विमान के उड़ान भरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की अच्छी तरह देखभाल की जा रही है।

सुबह 8.30 बजे भरी थी उड़ान 
मिली जानकारी के अनुसार एअर इंडिया के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक फ्लाइट ने त्रिवेंद्रम से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरी। इसके बाद फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में खराबी आने के बाद 9.17 बजे लैंडिंग की। इस फ्लाइट में 105 यात्री सवार थे। जैसे ही यात्रियों को विमान लौटने की जानकारी मिली वो काफी डर गए। जिसके बाद उन्हें समझाया गया।

बम की धमकी के बाद डाइवर्ट की गई थी फ्लाइट

बता दें कि बीते दिन रूस से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। जिसके बाद उसे उज्बेकिस्तान डाइवर्ट किया गया था। मामला शनिवार सुबह का है। इस फ्लाइट ने रूस के पर्म इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। प्लेन में 238 पैसेंजर और सात क्रू मेंबर सवार हैं। यात्रियों में दो नवजात और 7 क्रू मेंबर होने की जानकारी भी मिली है। बता दें कि अजुर एयरलाइन यूरोप एशिया अफ्रीका और मध्य अमेरिका के गंतव्य की सेवाएं प्रदान करती है। यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले कई बार ऐसी बम होनी की सूचना मिली है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT