logo

Chennai : राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में लगी आग, आनन-फानन में मरीजों को दूसरी जगह किया शिफ्ट

राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में लगी आग, आनन-फानन में मरीजों को दूसरी जगह किया शिफ्ट

चेन्नई: 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई पड़ रही थीं। आग की वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की कई गाड़ियां अविलंब घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। 

 

स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन का बयान
घटना को लेकर राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे राधाकृष्णन ने कहा कि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग अस्पताल की पुरानी इमारतों में से एक में लगी थी। नई बिल्डिंग के तीन ब्लॉक आग से पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। रेस्क्यू टीम अपना काम कर रही है। 

मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट
आग से प्रभावित राजीव गांधी सरकारी अस्पताल से सुरक्षित निकाले गए मरीजों को दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालात सामान्य होने पर ही यहां मरीजों को शिफ्ट किया जायेगा।