द फॉलोअप डेस्कः
बेंगलुरु के एक कैफे में धमाका हुआ है। जिस कैफे में धमाका हुआ है उसका नाम रामेश्वर कैफे बताया जा रहा है। हादसे में 5 लोग घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में मचा हड़कंप गया है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी रीना सुवर्णा और मराठ हल्ली पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया।

सिलेंडर विस्फोट हुआ
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है। व्हाइटफ़ील्ड के फायर स्टेशन ने कहा कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुँचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।