logo

छत्तीसगढ़ की बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, आग में जलने से 12 के मरने की खबर; रेस्क्यू जारी

FIRE12.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

छत्तीसगढ़ की बारूद फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भयंकर आग लगी और इसमें कम से कम 12 लोगों को मरने की खबर मिल रही है। खबर लिखने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली खबरों के अनुसार बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना हुई है। वहीं, कुछ खबरों में मौत के अलावे कई लोगों के घायल होने की बात कही गयी है। विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी मच गयी है। वहीं रेस्क्यू के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। बता दें कि ये बारूद फैक्ट्री बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में हैं। 


100 मजदूर काम कर रहे थे फैक्ट्री 

बचाव दल में शामिल एक अधिकारी ने बताया है कि जिस समय फैक्ट्री में हादसा हुआ, उस समय उसके अंदर कम से कम 100 मजदूर काम में लगे हुए थे। इसलिए फैक्ट्री के अंदर अभी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसका अनुमान लगा पाना कठिन हो रहा है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मलबे को हटाने के काम में जुटी हुई है। बचाव कार्य में तेजी के लिए रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल वाहन को भी बुलाया गया है। वहीं, हादसे के बाद एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है। 

पूर्व सीएम ने जताया दुख 
हादसे की सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। एक बयान में उन्होंने कहा, बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने आगे कहा, मेरे पास जो सूचना है उसके मुताबिक घटना स्थल पर 3 घंटे तक बचाव दल नहीं पहुंचा था। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करे एवं पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 
 

Tags - ExplosiondeadChhattisgarh gunpowder factory