logo

अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 जवान शहीद और 3 घायल

अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 जवान शहीद और 3 घायल

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार, 10 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। 3 अन्य जवान जख्मी हैं। एनकाउंटर दोपहर 2 बजे से जारी है। माना जा रहा है कि आतंकी डोडा से अनंतनाग के इलाके में घुसे थे। मिली खबर के मुताबिक अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के अहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स को सपोर्ट के लिए भेजा गया है। बता दें कि एक साल पहले भी कोकरनाग में हुए एनकाउंटर में कई जवान शहीद हुए थे।


 

Tags - EncounterAnantnagCountry News