logo

आसनसोल में चुनावी नाका चेकिंग में बड़ी सफलता, विदेश मुद्रा के साथ गुजरात का व्यक्ति गिरफ्तार

tmynsrtdn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल के आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे सघन नाका चेकिंग अभियान के दौरान  पुलिस ने कालीपहाड़ी मोड़ के पास गुजरात के अहमदाबाद निवासी सिद्धार्थ विजय भाई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके वाहन से 6,280 दिरहम (यूएई मुद्रा), 400 अमेरिकी डॉलर और 1 लाख 8,500 रुपये भारतीय नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी इन पैसों के स्रोत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने जीडीई संख्या 1736 के तहत पूरी राशि जब्त कर ली और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में 19 नाका चेकिंग प्वाइंट 24 घंटे सक्रिय हैं। निर्धारित नियमों के तहत कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक नकद बिना वैध दस्तावेज के नहीं ले जा सकता। इसी दिन दुर्गापुर थाना क्षेत्र में भी नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन से 3 लाख रुपये जब्त किए गए, जबकि कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फांड़ी पुलिस ने 3 लाख 16 हजार रुपये बरामद किए। सभी मामलों में जनरल डायरी दर्ज कर जांच जारी है। विदेशी मुद्रा की बरामदगी से इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि इन पैसों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

 

Tags - Asansol police cash seizure Election period police action Gujarat resident arrested Asansol Illegal cash transportation India UAE dirham seized Asansol USD and INR cash confiscation Vehicle cash check Asansol Asansol naka checking success story