logo

दिल्ली : सत्येंद्र जैन के करीबी के घर पर ED को मिले 2.82 करोड़ नकद और 133 सोने के सिक्के

सत्येंद्र जैन के करीबी के घर पर ED को मिले 2.82 करोड़ नकद और 133 सोने के सिक्के

दिल्ली: 

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनको सहयोगियो के ठिकानों पर 6 जून को छापेमारी की थी। अब सूचना है कि ईडी को छापेमारी में अस्पष्ट स्त्रोतों से कमाया गया 2.82 करोड़ रुपया नगद और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगे की छानबीन जारी है। गौरतलब है कि ईडी ने पिछले महीने ही दिल्ली सरकार मे मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। 

कोलकाता से जुड़े मामले में हुई थी कार्रवाई
ईडी ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन मामले में ये कार्रवाई की थी। मनी लाउंड्रिंग केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गये सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने 16 करोड़ रुपये स भी अधिक का धन शोधन किया है। इसमें सत्येंद्र जैन के परिवार के साथ-साथ अन्य लोग भी साजिश का हिस्सा थे। ये सभी लोग फिलहाल इडी की जांच के दायरे में हैं। 

बेटियों का इस्तेमाल कर बनाई करोड़ों की संपत्ति
सीबीआई और ईडी ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए अपनी 2 बेटियों सहित अपने परिवार के सदस्यों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि सत्येंद जैन की 2 बेटियों और पत्नी ने सत्येंद जैन से जुड़ी कंपनियों से कारोबार की आड़ में करोड़ों रुपये हासिल किए। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सत्येंद्र जैन, उनके परिवार और दोस्तों का दिल्ली में 4 कंपनियों में नियंत्रण और हिस्सेदारी थी। दिल्ली सरकार का हिस्सा बनने से पहले ही जैन 4 में से 3 फर्मों के निदेशक थे।

 रिपोर्ट्स में लिखा है कि इन कंपनियों ने 2011 से लेकर 2016 के बीच 16.4 करोड़ की मनी लाउंड्रिंग की। इस दौरान सत्येंद्र जैन एक लोकसेवक थे। 

सत्येंद्र जैन मामले में सियासत भी गर्मा गई है
गौरतलब है कि इस मामले में सियासत भी गर्माई हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को बीजेपी और केंद्र सरकार की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को डराने के लिए बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे।