प्रतापगढ़:
जयमाल होना था। दूल्हा और दूल्हन स्टेज पर थे। तभी अचानक एक युवक स्टेज पर आया और खून से दूल्हन की मांग भर दी। सभी लोग अवाक रह गए। वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। गौरतलब है कि युवक ने बकायदा ब्लेड से अपना गला काटा औऱ दूल्हन की मांग भर दी। मामला यूपी के प्रतापगढ़ जिला स्थित उदयपुर के एक गांव की है।
दूल्हन का युवक के साथ था अफेयर
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी कुछ दिन पहले ही तय हुई थी। तय तिथि के मुताबिक बारात पहुंची। शनिवार देर रात तकरीबन 12 बजे जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। तभी अजय नाम का लड़का स्टेज पर चढ़ा और ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसी खून से दूल्हन की मांग भर दी। घटना से आक्रोशित घराती और बारातियों ने युवक को पकड़ा और पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सांगीपुर सीएचसी ले गई।

परिजनों ने आनन-फानन में तय की थी शादी
गौरतलब है कि 21 वर्षीय दूल्हन का अफेयर अजय नाम के युवक के साथ चल रहा था। कुछ ही दिन पहले युवती के परिजनों को उनके रिलेशनशिप के बारे में पता चल गया। परिजनों ने आनन-फानन में लड़की और उसकी बहन, दोनों की शादी सगे भाइयों से तय कर दी थी। कहा जाता है कि युवती के घर बारात आया देखकर अजय बौखला गया और उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी
इधर लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की सारी रम्स अदा की गई। दूल्हन भी ससुराल के लिए विवाद हो गई। वर या वधु पक्ष में से किसी ने भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस का कहना है कि यदि मामले में शिकायत मिलती है तो विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।