logo

रेप के दौरान बेल्ट से पीटा और घावों पर लगाता रहा मिर्च पाउडर, चीखने पर गोंद से चिपका दिये ओठ; यहां की है घटना  

rape14.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

एक महिला के साथ उसका पड़ोसी एक माह तक लगातार रेप करता रहा। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला को कई तरह से प्रताड़ित भी किया। उसे बेल्ट से पीटा और चीखने पर उसके ओठ को गोंद से चिपका दिया। दरिंदा पड़ोसी इतने भर से नहीं माना। पिटाई से बने घावों पर वह मिर्ची के पाउडर और लेप लगा देता था। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उससे जबरन शादी करना चाहता था। वो उससे प्रापर्टी के पेपर पर साइन करने के लिए भी दबाव डालता था। मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक गांव में पेश आया है। 

आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में 

महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आऱोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले आरोपी युवक उसे जबरन अपने घर के अंदर ले गया। घर में युवक ने उसे एक कमरे में कैद कर दिया। न वो उसे बाहर निकलने देता था न किसी से बात करने से देता था। यहां तक कि वो 24 घंटे घर की खिड़कियां भी बंद रखता था। विरोध करने पर वो बेल्ट से उसकी पिटाई करता था और चीखने पर ओठ पर गोंद लगा देता था। आऱोप लगाया कि वो रेप करने के साथ वो उसकी प्रापर्टी भी हड़पना चाहता था। बीते मंगलवार की रात किसी तरह से घर से निकलने में सफल रही। इसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा। 

क्या बताया पुलिस ने  

इस बाबत पुलिस ने बताया कि महिला के साथ आरोपी युवक ने एक महीने तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे शारीरिक औऱ मानिसक तौर भी प्रताड़ित करता रहा। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीडिता ने बताया कि वो पुलिस तक पहुंचने के लिए रात भर पैदल चलती रही। पुलिस स्टेशन पहुंचने पर पुलिस उसकी हालत देखकर हैरान रह गयी। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - rape gumarrestcrime news