द फॉलोअप डेस्कः
लोग घरों में अपनी सुख-सुविधा के लिए नौकर तो कुछ लोग ड्राइवर रखते हैं। कई बार इनके इमानदारी तो कई बार बेईमानी के किस्से सामने आते रहते हैं। जैसे अभी हाल ही में हैदराबाद में एक ड्राईवर मालकिन का आभूषण लेकर फरार हो गया। आभूषण की कीमत भी कोई लाख दो लाख नहीं थी। मालकिन के अनुसार वह आभूषण 7 करोड़ की थी। आरोपी का नाम श्रीनिवास है। उसकी मालकिन आभूषणों का ही व्यवसाय करती है। शुक्रवार को एसआर नगर पुलिस थाना क्षेत्र के मधुरानगर से सोने और हीरे के आभूषणों से भरी एक कार लेकर फरार हो गया। मालकिन राधिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दो लोग गये थे आभूषण पहुंचाने
दरअसल राधिका के निर्देश पर अक्षय और श्रीनिवास ग्राहक के घर पर ऑर्डर देने गया था। अक्षय 50 लाख रुपये के गहने देने के लिए घर में गया, जबकि श्रीनिवास कार में बाहर इंतजार कर रहा था। जब अक्षय बाहर आया तो श्रीनिवास कार सहित गायब था। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो चुका था। अक्षय ने राधिका को फोन कर पूरी बात बताई।

सीसीटीवी खंगाले जा रहे
राधिका के अनुसार बंजारा हिल्स में सिरीगिरी राज जेम्स एंड ज्वैलर्स को सोने और हीरे के आभूषण लौटाए जाने थे। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वाहन का पता लगाने और आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
