डेस्क :
बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए DGCA ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अब मास्क न पहनने वाले यात्रियों को विमान रवाना होने से पहले फ्लाइट से हटा दिया जायेगा। हाल के समय में कोरोना के मामलों में हुए इजाफे के मद्देनजर यह निर्देश जारी किए गए हैं। डीजीसीए ने कहा है कि जो यात्री एयरपोर्ट परिसर में मास्क नहीं पहने पाये जायेंगे, उन्हें "अनियंत्रित" माना जाए और विमान रवाना होने से फ्लाइट से हटा दिया जाए। विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को कहा कि जो भी यात्री इसका पालन करने से इनकार करेंगे उन्हें विमान के टेकऑफ से पहले उतारा जा सकता है।सीआईएसएफ के जवान मास्क के नियम को लागू करेंगे। 
DGCA को हाईकोर्ट का आदेश
इससे पहले शुक्रवार को एक PIL की सुनवाई के दौरान DGCA ने कोर्ट को बताया कि फ्लाइट में यात्रियों को केवल खाने के दौरान मास्क उतारने की इजाज़त है। इस पर कोर्ट ने कहा कि DGCA एक विस्तृत guidelines जारी करे जो यात्रियों के साथ एयर होस्टेस ,पायलट और कप्तान के लिए भी हो। जो यात्री जारी किये गए प्रोटॉकाल को न माने उन्हें विमान से बहार कर जुर्माना लगाया जाये और उन्हें नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला जाए।
