logo

राम मंदिर के निर्माण में खर्च हुए 1800 करोड़ रुपये, विश्व का सबसे बड़ा डोनेशन कैंप चलाया गया

rm.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram mandir) के निर्माण में एक अनुमान के मुताबिक कम से कम 1800 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। इस राशि के लिए वैश्विक स्तर पर डोनेशन कैंप चलाया गया, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा डोनेशन कैंप कहा जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट को डोनेशन कैंप से लगभग 2500 करोड़ रुपये चंदा के रूप में हासिल हुए। एक अन्य खबर के मुताबिक डोनेशन कैंप को सफल बनाने में कम से कम 10 करोड़ लोगों ने अपना योगदान दिया। बता दें कि ये अभियान 14 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक चलाया गया। दूसरे शब्दों में 25 दिनों के इस कैंपेन में 25000 रुपये का चंदा जमा किया गया। इन्हीं में से 1800 करोड़ रुपये से राम मंदिर का निर्माण किया गया है।

2019 में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला  


आजादी के बाद से ही राम मंदिर को लेकर विवाद चल रहा था। 6 दिसंबर 1992 को यहां बनी बाबरी मस्जिद को कारसेवकों ने ढहा दिया था। मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद 2019 में इस पर फैसला सुनाया गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही इस ऐतिहासिक विवाद का अंत हो सका। जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने अय़ोध्या में राम मंदिर से जुड़े लगभग सात दशक पुराने विवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। सर्वोच्च अदालत ने फैसला सुनाया कि मस्जिद की 2.77 एकड़ जमीन मंदिर ट्रस्ट को निर्माण के लिए दी जाये। साथ ही एक दूसरे स्थान पर पांच एकड़ जमीन मुसलमानों को मस्जिद बनाने के लिए दी गयी। इसके बाद से राम मंदिर के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया था। अब ये मंदिर बनकर तैयार है और 22 जनवरी को यानी कल पीएम मोदी के हाथों मंदिर में प्राण प्रतिष्ठो होनी है। 

कल ऐसी होगी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था 

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह के दौरान जल, जमीन से लकर आकाश तक पर पहरा होगा। पूरे अयोध्या नगर की सुरक्षा 7 लेयर पर की जायेगी। इससे बिना इजाजत शहर में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। खबर है कि शहर की चौकसी के लिए 2500 सीसीटीवी लगाये गये हैं। वहीं, ड्रोन और AI ( (Artificial Intelligence) के जरिये सरयू नदी और आकाश पर नजर रखी जायेगी। पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। माना जा रहा है कि 22 जनवरी को बिना कार्ड शहर आने वालों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 21 और 22 जनवरी को यूपी सरकार की ओर से अय़ोध्या को आम जनता के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसलिए लोग जरूरी चीजों की खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर देशभर के वीआईपी गेस्ट और नेताओं को आमंत्रित किया गया है।