logo

DD न्यूज के नए Logo के रंग पर क्यों छिड़ा विवाद, ऐसा क्या हुआ?

dd_news.jpg


द फॉलोअप डेस्क 

लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच डीडी न्यूज के Logo का रंग बदल दिया गया है। इसके लाल रंग को बदलकर भगवा कर दिया गया है। इस पर आपत्तियां होनी शुरू हो गयी हैं। आपको बता दें कि 3 नवंबर 2003 को डीडी न्यूज को मेट्रो चैनल के स्थान पर शुरू किया गया था। तब से 24 घंटे के समाचार चैनल के रूप में काम करने वाले इस चैनल के Logo का रंग बदलने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग उसे चैनल का भाजपाकरण बता रहे हैं। क्योंकि ये चुनावी समय है।  


क्या कहा है दूरदर्शन ने 

लोगो का रंग भगवा करने साथ दूरदर्शन ने अपने अधिकारिक वेब साइट पर लिखा है कि ऐसा बदलाव औऱ बेहतर फील के लिए किया गया है। दूरदर्शन ने लिखा है, हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं हुई. बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। हमारे पास गति से अधिक सटीकता, दावों से अधिक तथ्य और सनसनी पर सच्चाई को दिखाने का साहस है। क्योंकि अगर ये डीडी न्यूज़ पर है तो ये सच है। 

सोशल मीडिया पर मिल रही इस तरह की प्रतिक्रिया 

डीडी चैनल के Logo का रंग बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जैकब नाम के यूजर ने लिखा है,  न खाना, न नौकरी, न घर, न पानी,  न बिजली, न सब्सिडी केवल राजनीति और रंग। वहीं, एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा है, सनसनी के दौर में डीडी न्यूज़ विश्वसनीय और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग का प्रतीक बना हुआ है। ये हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिये। एक यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा है, यह प्लानेट नीला है इसलिए इसमें नीला रंग था यह भगवा किस चीज के लिए?

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - DD newslogosaffrondoordarshan