रांचीः
यूक्रेन में फंसे झारखंड के भी कई लोग फंसे है। उन सबों के लिए राज्य सरकार ने कंट्रोल रूम खोला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपील की है कि वहां फंसे लोगों की सूचना कंट्रोल रूम को दें। कहा गया है कि यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गये झारखंड के लोगों और उनके परिजनों से आग्रह है कि वह झारखंड कंट्रोल रूम से संपर्क करें अगर उनके परिजन यूक्रेन में फंसे है तो। राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर सबको हर संभव मदद दी जायेगी।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
0651-2481055, 0651-2480058 0651-2480083, 0651-2482052 0651-2481037,0651-2481188
इन व्हाट्सऐप नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है
9470132591,9431336427,9431336398,9431336472,9431336432

कई युवा फंसे हुए है
बता दें कि रूस-यूक्रेन के शुरू हुए युद्ध में झारखंड के कुछ युवा विदेश में फंस हुए हैं। परिवार के लोग इनकी वापसी के लिए सरकार व प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। यह सभी अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करने यूक्रेन गए हुए थे। अब तक की जानकारी के अनुसार पलामू और लातेहार जिला प्रशासन के समक्ष 3 छात्र-छात्राओं के परिजनों ने मदद की गुहार लगाई है।