कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पाकुड़ के गुमानी मैदान से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी है। मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से दुमका एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत किया। जिसके बाद गुमानी मैदान पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह झारखंड कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है, जो झारखंड हमेशा देश के लिए उजाला देता है। अगर झारखंड से कोयला नहीं निकलता है तो पूरे हिंदुस्तान में अंधेरा ही अंधेरा छा जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी रोशनी दिलाने वाले सभी मेरे भाई लोग हैं। खड़गे ने कहा आज देश में नफरत का माहौल बना, युवाओं को रोजगार नहीं है, बेरोजगारी के अलावा महंगाई बढ़ रही है। पहले लोग 7 गैस सिलिंडर लेते थे। लेकन, आज हालात ऐसी है कि एक सिलिंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी जी ने 71 हजार स्कूल को बंद करा दिए। जो बार-बार गरीबों की बात करते हैं आज वहीं गरीबों को खत्म करने की कोशिश कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि मैने ससंद में अडाणी की संपत्ति को लेकर बात उठाया। जिसमें उन्होंने कहा कि ढाई साल में अडाणी की संपत्ति 13 लाख करोड़ हो गया है। ये अडाणी प्रधानमंत्री के मित्र हैं। इस दौरान खड़गे ने कहा कि अडाणी की संपत्ति में वृद्धि की वजह है कि मोदी जी ने अडाणी को सरकारी पैसा दिया है। जिसमें LIC और SBI का पैसा है। उन्होंने बताया कि मोदी जी ने अडाणी को अबतक 82 हजार करोड़ दिए हैं। मोदी जी अडाणी को देश के अलावा विदोशों में भी ठेका दिलाया है। जब यह बात हमने संसद में रखा तो उसे काट दिया गया। खड़गे ने कहा कि संसद में अडाणी की बात उठाए जाने पर बाहर कर दिया गया। हमने गरीबों का मुद्दा उठाया तो भाषण को असंससदीय कह दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहां है। अगर कोई सच्चाई बोलता है, लिखता या दिखाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: दो दिन के रांची दौरा पर पहुंचे तेजस्वी यादव, 12 फरवरी को पार्टी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
वक्त आ गया है हमें एक जुट होने का
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अब वक्त आ गया है हमें एक जुट होकर चलने की जरूरत है। हमें मोदी जी को दिखाना है कि हम उनके मननर्जी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारी मिलाजुली सरकार है जिसका नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहें है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही है। वहीं, उन्होंने रामगढ़ में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि हम यहां आपका आशीर्वाद लेने आए हैं।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस घर-घर जाएगी
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव से पहले इस अभियान के माध्यम से पार्टी घर-घर जा कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की कमियों से अवगत कराएंगे। जिसमें देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शामिल है। इस मौके पर इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक इरफान अंसारी सहित कई नेता शामिल रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT