logo

8 वीं की छात्रा को छेड़खानी का विरोध करने पर छत से फेंका, हालत गंभीर 

8 वीं की छात्रा को छेड़खानी का विरोध करने पर छत से फेंका, हालत गंभीर 

द फॉलोअप डेस्क 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मडियाहूं क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध पर आठवीं की छात्रा को छत से फेंकने की घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने आरोपी मनबढ़ जाफरूल को रविवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, घायल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक 26 दिसंबर को परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। आठवीं में पढ़ने वाली उसकी 14 वर्षीया बेटी घर में अकेली थी। वह कपड़े उतारने छत पर गई थी। इस दौरान मनबढ़ जाफरुल पुत्र मेराज उर्फ ननकू उसके घुस में गया। वह उसकी बेटी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग तत्काल घर पहुंचे। उसकी घायल बेटी अस्पताल ले जाया गया। उधर, आरोपी मनबढ़ फरार हो गया। एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर 28 दिसंबर को केस दर्ज कर आरोपी मनबढ़ जाफरूल को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags - Upnewsuppost8thclasseveteasingcrimepostcrimenews